पैरडीह अंडरपास की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग

गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड के पैरडीह अंडरपास में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने ओवरब्रिज निर्माण और सुरक्षा की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन।

गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड के नगर थाना क्षेत्र स्थित पैरडीह अंडरपास में जलजमाव और अन्य समस्याओं से परेशान पैरडीह पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को तीन सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आवेदन और प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से वे आंदोलन के लिए विवश हुए हैं. धरना-प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने पैरडीह गांव के समीप शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण, अंडरपास में स्थायी प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से फाटक लगाने की मांग उठायी.

धरना के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपते हुए अंडरपास की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. धरना पर बैठे पैरडीह निवासी अनुज झा ने कहा कि अंडरपास की समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन, सांसद, मंत्री, विधायक, डीआरएम, स्टेशन मास्टर, थाना प्रभारी तथा वर्तमान एवं पूर्व उपायुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिये जा चुके हैं. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण लगभग 24 से 25 बस्तियों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सभी स्तरों पर निराशा मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन ही अंतिम विकल्प बचा.

समाजसेवी आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि पैरडीह अंडरपास में जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है. बरसात के मौसम में अंडरपास में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की. धरना-प्रदर्शन में बिहारी यादव, कृष्ण मोहन ओझा, तरुण राय, संदीप झा, श्रवण भगत, रोशन कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >