महिला पुलिस जवान की मौत मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के दिन बैंक आदि का काम बताकर रही थी अनुपस्थित

महिला पुलिस जवान मीना मरांडी की सुसाइड मामले में पुलिसिया जांच प्रारंभ कर दी गयी है. पुलिस की टीम इस पर काम कर रही है. पुलिस मीना मरांडी के मोबाइल आदि को खंगालने का काम कर रही है. विभाग के अनुसार जिस दिन मीना ने देर रात सुसाइड किया था, उस दिन वह एसपी ऑफिस नहीं गयी थी. दिन भर बैंक आदि के काम का कारण बताकर अनुपस्थित रही. देर शाम लौटने पर घर आने के बाद छत पर लटककर खुदकुशी कर ली थी. इस मामले को लेकर एसपी स्वयं गंभीर हैं. पूरे मामले की जांच कराये जाने के लिए एसआइटी का गठन किया गया है, जिस पर गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद देख रही है, लेकिन दूसरे अन्य पहलुओं की जांच भी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >