गोड्डा में कचरा पेटी के पास मिली नवजात बच्ची,रोने की आवाज सुन दौड़े लोग; अस्पताल में भर्ती

गोड्डा के सरकंडा स्थित दुर्गा मंदिर के पास से रोने की आवाज़ सुनकर लोगों को एक नवजात बच्ची मिली. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज से राज खुलने की उम्मीद है.

गोड्डा: शहर के सरकंडा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कचरा पेटी के पास से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. मंदिर जाने वाले लोगों ने आसपास देखा तो कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली.

बच्ची मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

रोने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा तो मिली नवजात

बताया गया कि शुक्रवार सुबह मंदिर की ओर जा रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी. आवाज की दिशा में तलाश करने पर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची को इस तरह छोड़ दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

जन्म के कुछ घंटे बाद छोड़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को जन्म के कुछ घंटे बाद ही मंदिर के पास छोड़ दिया गया होगा. हालांकि, बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

CCTV फुटेज से खुलेगा राज

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को वहां कौन लेकर आया था और घटना के समय आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे. जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है.

बाल कल्याण समिति ने बच्ची को लिया संरक्षण में

मामले की सूचना चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति को भी दी गई है. बाल कल्याण समिति की ओर से नवजात बच्ची को संरक्षण में ले लिया गया है.

वहीं, स्थानीय लोगों ने नवजात बच्ची को इस तरह छोड़ने की घटना की कड़ी निंदा की है. लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर बच्ची को छोड़ने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >