10 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

अस्पताल की ओर से करायी गयी आवश्यक दवा व ठहराव की सुविधा

प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल ठाकुरगंगटी में गुरुवार को 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा सभी महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. इस दौरान सभी महिलाओं को सहिया द्वारा अस्पताल लाया गया था. आये हुए सभी का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी का आवश्यकता अनुसार अन्य जांच किया गया. ऑपरेशन के बाद सभी को आवश्यक दवा व ठहराव की सुविधा व्यवस्था अस्पताल की ओर से उपलब्ध करायी गयी. साथ ही साथ सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभुक को दो हजार रुपये व सहिया को तीन सौ रुपये उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दी जाती है. इस दौरान नर्स सुशीला कुमारी, प्रिया कुमारी, राजीव कुमार, शशि शेखर काशी के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >