बोआरीजोर से ध्रुव कुमार की रिपोर्ट
महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में पुलिस की छापेमारी चल रही है. सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव के पवन तुरी के घर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने घर से देशी कट्टा और बंदूक की नली बनाने आदि की मशीन बरामद की है.
पुलिस की छापेमारी जारी
एसडीओ वरुण रजक के मुताबिक फिलहाल पुलिस की छापेमारी चल रही है. सामग्री बरामद किए जाने के बाद मामले की पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी.
