बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत सेवक एवं जनसेवकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना संचालित हैं. उन्होंने कहा कि लाभुकों से संपर्क स्थापित कर आवास निर्माण कार्य में तेजी लायें तथा उन्हें प्रेरित करें, ताकि सभी आवास समय पर पूर्ण हो सकें. बीडीओ ने विशेष रूप से पहाड़िया समुदाय को मिलने वाले जनमन आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना में किसी भी प्रकार के बिचौलियों की भूमिका को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिया कि पहाड़िया समुदाय के लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये.
आवास योजनाओं में तेजी लाने के बीडीओ ने दिये निर्देश
बोआरीजोर में पंचायत सेवक एवं जनसेवक की बैठक, एसआइआर कार्य में सावधानी बरतने पर जोर
