डीजे पर प्रतिबंध और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीओ

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पिरोजपुर मंदिर में अधिकारियों की बैठक

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के पिरोजपुर स्थित ऐतिहासिक पुरानी दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी ने की. उनके साथ एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और बीडीओ अभिनव कुमार भी मौजूद रहे. बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा, मूर्ति विसर्जन की तिथि और रूट चार्ट से संबंधित जानकारी ली गयी. एसडीओ ने समिति के संरचना और सदस्यों की संख्या की भी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने समिति को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन समय सीमा के भीतर करना अनिवार्य होगा. साथ ही डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह समिति का सदस्य ही क्यों न हो. एसडीओ ने समिति से आग्रह किया कि नकारात्मक छवि वाले व्यक्तियों को समिति से बाहर किया जाये और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदारियों में भागीदार बनाया जाये. इससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित होंगी. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मूर्ति विसर्जन के दौरान समिति और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इस बार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन पहले से ही सतर्क है. बैठक में समिति के सुशील साह, गौतम साह, विजय साह, विक्रम आनंद, मनोज साह सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >