पथरगामा प्रखंड के बड़ी बिसाहा में 5 और 6 फरवरी को गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 78वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, 20वीं सदी के संत सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के कृपापात्र आचार्य महर्षि वेदानंद जी महाराज का बड़े बिसाहा में पदार्पण किया जाएगा. इसके पश्चात वे संतमत सत्संग पर प्रवचन देंगे. आचार्य महर्षि वेदानंद जी महाराज के साथ अनेक विद्वान और वेदांताचार्य भी अधिवेशन में शामिल होंगे. अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सत्संग में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी जा रही है.
गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 78वां वार्षिक अधिवेशन आज से

गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 78वां वार्षिक अधिवेशन आज से
Copied link
आचार्य महर्षि वेदानंद जी सहित अनेक विद्वान और वेदांताचार्य होंगे उपस्थित