गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य : सहाय

राजाभिट्ठा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बोआरीजोर प्रखंड के राजाभिट्ठा पंचायत भवन परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ एलएडीसी संजय कुमार सहाय और सहायक एलएडीसी राहुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में संजय सहाय ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी देना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना है. शिविर में लगाये गये विभिन्न योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी अधिकारियों द्वारा किया गया. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र, आवास स्वीकृति पत्र, हरा राशन कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया महेंद्र किस्कू, सुखलाल सोरेन, पंचायत सचिव पूजहर मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों मिलते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >