डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में आज आयेंगे आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो

भाजपा, आजसू, जदयू, लोजपा के नेता व समर्थक दिखायेंगे एकजुटता : संजीव

आजसू पार्टी के गोड्डा लोकसभा सह प्रभारी व केंद्रीय सचिव संजीव कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो गुरुवार को एनडीए के प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल रहेंगे. बताया कि आजसू अध्यक्ष के आगमन को लेकर एनडीए नेता समर्थक जोरदार स्वागत की तैयारी में है. कहा कि मोदी मिशन 400 के समर्थन में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड के सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिशन 14 का लक्ष्य निर्धारित किया है. एनडीए के सभी दल एकत्रित होकर राष्ट्रहित में मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में कम-से-कम 400 लोकसभा सीट पर विजय पताका लहरायेंगे. विपक्षी गठबंधन के पास ना नेता है ना नीति नहीं है, बगैर दुल्हा के बाराती हैं. नामांकन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन समेत एनडीए के कई नेता भी शामिल रहेंगे. स्थानीय विधायक पूर्व विधायक पंचायत के प्रतिनिधि और नेता समर्थक भी आमंत्रित हैं. आगंतुकों के सुविधा को लेकर इंतजाम किया गया है. सभी अनुशासित तरीके से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >