गंदगी से जाम हुआ लखनपहाड़ी मोड़ का नाला, हादसे का बढ़ा खतरा

पथरगामा के लखनपहाड़ी मोड़ पर नाला जाम होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सफाई और ढक्कन लगाने की मांग की है.

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के लखनपहाड़ी मोड़ के समीप स्थित नाला गंदगी से पूरी तरह जाम हो गया है. लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नाले में मिट्टी की मोटी परत जम गयी है. इसके अलावा जंगली झाड़ियां, पॉलीथिन और अन्य कचरा भी नाले में जमा होने से जल निकासी बाधित हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग आठ से नौ वर्ष पूर्व टेंडर के माध्यम से इस नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई के अभाव में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है.

दुर्घटना होने का खतरा

नाले के जाम रहने के कारण बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है. साथ ही आसपास मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और दुर्गंध फैलने की समस्या भी बनी रहती है. राहगीरों ने बताया कि नाले पर कहीं भी ढक्कन नहीं लगाया गया है. ऐसे में रात के समय या अंधेरे में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले के कारण राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए हमेशा जोखिम बना रहता है.

स्थानीय निवासियों ने क्या कहा

स्थानीय निवासी पंकज कुमार साह, सुभाष पंडित, नीरज पंडित एवं छोटू कुमार ने बताया कि जिस उद्देश्य से नाले का निर्माण कराया गया था, वह नियमित रखरखाव के अभाव में पूरा नहीं हो पा रहा है. उन्होंने प्रशासन से नाले की अविलंब सफाई कराने तथा उस पर ढक्कन लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई और मरम्मत कराई जाती है, तो जलभराव, मच्छरों के प्रकोप और दुर्गंध जैसी समस्याओं से राहत मिलने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet kumar

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >