Godda News: काम के दौरान मजदूर हुआ घायल

देवदांड़ थाना क्षेत्र के पिपरजोरिया गांव निवासी प्रमोद पंडित के दाएं हाथ की अंगुली गंभीर रूप से चोटिल हो गयी है.

गोड्डा. देवदांड़ थाना क्षेत्र के पिपरजोरिया गांव निवासी प्रमोद पंडित के दाएं हाथ की अंगुली गंभीर रूप से चोटिल हो गयी है. प्रमोद पंडित एक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और शहर के नहर चौक स्थित एक घर में ढलाई का काम कर रहे थे. इस दौरान वह छत पर छड़ की भारी मात्रा में ढुलाई कर रहे थे, तभी अचानक वह छड़ सहित गिर पड़े. इस दुर्घटना के कारण उनके दाएं हाथ की दो अंगुलियां बुरी तरह से चोटिल होकर चूर हो गयीं. घटना के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. प्रशांत मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मायागंज अस्पताल गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >