मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

रघुनाथपुर गांव निवासी कुंदन ठाकुर एवं नितेश ठाकुर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

पोडै़याहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के मारपीट के मामले पर दो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष के नितेश ठाकुर ने आवेदन देकर सहरी गांव निवासी कमलेश ठाकुर व रघुनाथपुर गांव निवासी रंजीत ठाकुर पर लाठी-डंडा व चाकू से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के नीतू कुमारी ने आवेदन देकर रघुनाथपुर गांव निवासी कुंदन ठाकुर एवं नितेश ठाकुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. प्रथम पक्ष के आवेदन पर थाना कांड संख्या 84/25 के तहत कमलेश ठाकुर, रंजीत ठाकुर को आरोपी बनाया है. द्वितीय पक्ष के आवेदन पर थाना कांड संख्या 85/25 के तहत नितेश ठाकुर कुंदन ठाकुर को आरोपी बनाया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों पक्ष ने दिये गये आवेदन पर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >