गोड्डा में कल्पना सोरेन- आदिवासियों का आरक्षण छीनना चाहती है भाजपा, हम करेंगे विरोध

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डमरू हाट के फुटबॉल मैदान में झामुमो नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने 10 मार्च को लोगों को संबोधित किया.

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डमरू हाट के फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार (10 मार्च) को लोगों को संबोधित किया. डमरूहाट में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचीं कल्पना सोरेन ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरपहाड़ी हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है.

हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों के लिए बनाई कल्याणकारी योजनाएं

अपने पति हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के अंतर्गत आने वाले सुंदरपहाड़ी प्रखंड में उन्होंने कहा कि यहां 10 साल से विधायक रहे हेमंत सोरेन ने जो विकास किया है, इसके पहले किसी जनप्रतिनिधि ने इतना विकास नहीं किया. कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कीं और उसका लाभ भी उन्हें दिलवाया.

Also Read : झामुमो कार्यकर्ता कमर कस लें, भाजपा की हवा टाइट करनी है : कल्पना सोरेन

हमंत सोरेन ने गांव व गरीबों का विकास किया

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने गांव व गरीबों का विकास किया है. इससे भाजपा घबरा गई. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया. जनता को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि इस बात से रुकना व थमना नहीं है. केंद्र व भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जबाब देना है.

तीर-धनुष व हेमंत सोरेन के हाथ को मजबूत करें : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने जनता का आह्वान किया कि इस बार वो फिर से तीर-धनुष व हेमंत सोरेन के हाथ को मजबूत करें. कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार यहां के आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है. उसके आरक्षण को खत्म करना चाह रही है. इसका हम सभी जमकर विरोध करेंगे. लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में झामुमो को जीत दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए ही बनी है. मंत्री हफीजुल हसन ने भी सभा को संबोधित किया.

Also Read : साहिबगंज : आजसू के एमटी राजा की JMM में वापसी, बोलीं कल्पना सोरेन- हर हाथ तीर-कमान थामेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >