Jharkhand Crime News: एक दिन पहले चार लड़के युवती को घर से बहला कर ले गये थे, दूसरे दिन हो गयी मौत

Jharkhand Crime News: गोड्डा में एक पहाड़िया युवती को 4 लड़कों ने उनके घर से बहलाकर ले गये थे. इसके बाद दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गोड्डा : गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में गुरुवार को एक पहाड़िया युवती की मौत उसके घर पर बेहोशी की हालत में हो गयी. परिजनों का आरोप है कि युवती को जहर खिलाकर उसकी हत्या की गयी है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. परिजनों को अंदेशा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद नशा का सेवन कराकर मौत के घाट उतार दिया गया. मौत के बाद पहुंची पुलिस को मां ने बताया कि युवती को बुधवार को गोड्डा के फसिया डंगाल व आसनबनी मुहल्ले के लड़कों ने युवती को बहला-फुसला कर ले गये थे.

युवती को बेहोशी की हालत में घर लेकर आए थे युवक

गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे युवती को बेहोशी की हालत में युवकों ने घर लेकर आया. परिजनों ने जब उन लड़कों से पूछा, तो बताया कि लड़की अभी बेहोश हो गयी है, कुछ देर में ठीक हो जायेगी. इसके बाद सभी लड़के वहां से भाग निकले. इसके कुछ देर बाद ही युवती की जान चली गयी. इसके बाद परिजनों ने विलाप करना शुरू कर दिया.

पंचायती करने का भी किया गया प्रयास

सूत्रों के अनुसार, पहाड़िया युवती की मौत मामले में आरोपियों को बचाने के लिए पंचायती भी की गयी. वहीं जानकारी होने पर सुंदरपहाडी थाना प्रभारी आशीष यादव व महिला थानेदार गुलाब किस्पोट्टा घटनास्थल पर पहुंची. मामले की जांच पड़ताल की. पीड़ित परिवार पुलिस को आरोपी का नाम बताया है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस ने शव को घर से उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है. जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी मामले को लेकर सक्रिय हैं.

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

पुलिस ने पहाड़िया युवती के शव को कब्जे में लिया है. परिजन लड़कों का नाम बता रहे हैं. इसके बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है. दुष्कर्म का मामला पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पायेगा. आवेदन देने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी.

अशोक प्रियदर्शी, एसडीपीओ, गोड्डा

Also Read: Jharkhand Crime News: घर से बाहर खेलने गयी 4 साल की बच्ची का शव अरहर के खेत से बरामद, सड़क पर उतरे ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >