रामकोल में घर का ताला तोड़कर गहने व नकद की चोरी

चोरों ने घर में रखे बख्शे का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने तथा पक्का मकान निर्माण के लिए ईंट खरीदने को जुटाए गए नकद रुपये चोरी कर लिए.

प्रतिनिधि, हनवारा हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखे बख्शे का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने तथा पक्का मकान निर्माण के लिए ईंट खरीदने को जुटाए गए नकद रुपये चोरी कर लिए. पीड़िता, इजहार आलम की पत्नी, ने बताया कि वह रात में सोई हुई थीं और घटना की भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर बख्शा टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था. बाहर निकलने पर एक अज्ञात व्यक्ति को भागते देखा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि उनके पति प्रदेश से बाहर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और पक्का मकान बनाने के लिए पैसे भेजे थे, जो चोरी हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >