मोहली टोला में सात महीने से जलमीनार खराब, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

मेघी पंचायत के मेघी मोहली टोला में सात महीने से जलमीनार खराब होने से लगभग 200 ग्रामीणों को पीने के पानी की कड़ी समस्या है। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। अक्टूबर से बंद जलमीनार के कारण गर्मी में पानी की खपत बढ़ गई है। विभाग को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन ने जलमीनार जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है। भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने भी मरम्मत की मांग की है।

प्रतिनिधि, बोआरीजोर मेघी पंचायत के मेघी मोहली टोला में सात महीने से जलमीनार खराब है. इस वजह से ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. अक्टूबर से जलमीनार बंद है और लोग हर दिन पानी की तलाश में निकलते हैं. गर्मी बढ़ने से खपत भी बढ़ गई है. ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया. करीब 200 लोग प्रभावित हैं और प्रशासन से समाधान की अपील कर रहे हैं. भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनबंधु मंडल ने कहा कि जलमीनार की मरम्मत तुरंत होनी चाहिए. बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रखंड में जहां भी पानी की समस्या है, उसका समाधान किया जा रहा है और जल्द ही जलमीनार दुरुस्त की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >