बसंतराय ITI हॉस्टल छेड़छाड़ मामला: कैंटीन मैनेजर पर दर्ज हुई FIR

बसंतराय ITI कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक पीड़ित छात्रा ने कैंटीन मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज कराई है. आरोपी पर रात में कमरे में बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

प्रतिनिधि, बसंतराय : बसंतराय आईटीआई कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सामने आये मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. एक पीड़ित छात्रा ने कॉलेज के कैंटीन मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह के खिलाफ बसंतराय थाना में मामला दर्ज कराया है. छात्रा ने अपने आवेदन में आरोपी पर रात के समय कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में कांड संख्या 78/26 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है.

रात में कमरे में बुलाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, घटना की रात करीब 12 बजे कैंटीन मैनेजर ने छात्रा को अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर पानी की बोतल लेकर कमरे में आने को कहा. छात्रा अपनी एक सहपाठी के साथ आरोपी के कमरे में पहुंची. आरोप है कि कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए अपनी ओर खींचने लगा.

सहपाठी के शोर मचाने पर पहुंचीं छात्राएं

छात्रा के अनुसार, घटना को देख उसकी सहपाठी वहां से भागकर छात्रावास पहुंची और अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी. इसके बाद छात्राओं ने शोर मचाया और कई छात्राएं आरोपी के कमरे के पास पहुंच गयीं. छात्रा का आरोप है कि समय रहते अन्य छात्राओं के पहुंचने से स्थिति बिगड़ने से बच गयी.

पहले भी पांच छात्राओं ने लगाये थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि शुक्रवार को कॉलेज की पांच छात्राओं ने कैंटीन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाये थे. छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें रात के समय निजी कमरे पर बुलाया जाता था और कथित रूप से गलत काम के लिए दबाव बनाया जाता था. छात्राओं ने कॉलेज परिसर में खुद को असुरक्षित बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कैंटीन मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था. इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक कॉलेज परिसर पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी. अभिभावकों ने छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये थे. उनका कहना था कि कॉलेज परिसर और छात्रावास में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड एवं वार्डन की व्यवस्था नहीं है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही प्रयास

बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 78/26 दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.धांसू हेडिंग का विकल्प: बसंतराय ITI कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कैंटीन मैनेजर पर FIR; गिरफ्तारी के प्रयास तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >