छूटे मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जल्द जोड़े : बीडीओ

मृत मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का भी निर्देश

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में बीएलओ की बैठक संपन्न अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने की. उन्होंने निर्देश देते हुए कहां की विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है मतदाता पुननिरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर करें. 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं छूटना चाहिए तथा मृत मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में मतदाता का जितने भी खराब फोटो है उसे बदलकर रंगीन फोटो मैं परिवर्तित करें. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र का डेमो के रूप में वोटर लिस्ट का प्रकाशन हुआ है. उसका जांच कर जितने भी त्रुटि है उसे दूर करें. मौके पर सुबोध कुमार, रोदन राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >