12 मई को पेयजल-बिजली समस्या पर भाजपा करेगी प्रदर्शन

हर बूथ से 20 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश

12 मई को बिजली और पेयजल की भीषण समस्या को लेकर भाजपा द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर रविवार को पोड़ैयाहाट और देवदांड़ मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में मंडल प्रभारी और प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं पोड़ैयाहाट मंडल की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सिमोन मरांडी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि गर्मी में पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. जनता की आवाज बनने के लिए 12 मई को जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना दिया जाएगा. देवेंद्र सिंह ने कहा कि धरना को सफल बनाने के लिए हर बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लोगों को बिजली और पानी की समस्या पर सरकार की नाकामी से अवगत करायें. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की गारंटी है. सिमोन मरांडी ने आदिवासी बाहुल्य गांवों में जनसंपर्क तेज करने का निर्देश दिया और कहा कि डबल इंजन की सरकार में ही झारखंड का विकास संभव है. पोड़ैयाहाट मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने की. बैठक में जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, मंडल महामंत्री संतोष भगत, पूर्व अध्यक्ष डब्लू भगत, संजीव पंडित, दिलीप सिंह, अजय मंडल, विकास मंडल, बिनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. देवदांड़ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुबोध हांसदा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मनोज मरांडी, सुनील सोरेन, फागु मुर्मू, बाबूलाल टुडू सहित पंचायत प्रभारी और बूथ अध्यक्ष शामिल हुए. मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि पोड़ैयाहाट की जनता बिजली-पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है. ट्रांसफार्मर जलने पर हफ्तों तक बदले नहीं जाते और चापाकल महीने भर से खराब पड़े हैं. अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी. जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की भी अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >