एसपी ने बसंतराय थाना का किया औचक निरीक्षण

आमजन की सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाने के दिए निर्देश

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को बसंतराय थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये. थाना प्रभारी को पुलिस गश्ती मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही कहा कि संवेदनशील मामलों का जल्द निपटारा हो. क्योंकि अगर ऐसे मामलों में देरी होती है, तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराधियों व अवैध शराब अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने को कहा. इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया. पुलिस अधीक्षक ने थाने के साथ साथ पुलिस की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया. निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में मोकलचक गांव में हुई घटना के संबंध में जांच पड़ताल करने मोकलचक गांव भी पहुंचे और घटना को लेकर पूछताछ किया. मौके पर थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, एस आई प्रेम मोहन झा, एस आई दया शंकर पाण्डेय, थाना के कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >