ललमटिया में गैंगरेप मामले में डालसा ने लिया संज्ञान

अधिकार मित्रों की टीम को भेजकर ली जानकारी

ललमटिया में गैंगरेप के एक मामले में डालसा द्वारा संज्ञान लिया गया है. इस बाबत डालसा के सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सोमवार को अधिकार मित्रों की एक टीम को जांच के लिए भेजा गया है. डालसा टीम के अधिकार मित्रों को पूरे मामले की जानकारी लेने को कहा गया है, ताकि पीड़िता के पूरे मामले की जांच कर मुआवजा की दिशा में उचित कार्रवाई की जा सके. सचिव द्वारा टीम में शामिल अधिकार मित्रों को कहा गया कि वे पूरे मामले की सही तरीके से पड़ताल करें और पीड़ित को तत्काल कानूनी सहायता प्रदान करने सहित मुआवजा आदि दिलाने की दिशा में पहल करें. बताया कि इन मामलों को लेकर डालसा पूरी तरह से संवेदनशील है. अधिकार मित्रों को इस प्रकार के मामले में गंभीरता से पहल करने को कहा गया है. मालूम हो कि शनिवार को राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला के साथ चाकू का भय दिखाकर एक विशेष समुदाय के दो युवकों द्वारा जंगल में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया गया था. इसके बाद दूसरे दिन मामले को लेकर हंगामा हुआ. एक आरोपी को तो ग्रामीणों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और थाना परिसर में हंगामा भी किया. हालांकि पुलिस ने आरोपी सादिक अंसारी को जेल भेज दिया है. दूसरे की खोजबीन की जा रही है.

यौन शोषण की शिकार पहाड़िया युवती को उतारा गया था मौत के घाट

मालूम हो कि सुंदरपहाड़ी के घटियारी में भी जनवरी फरवरी माह में यौन शोषण की शिकार पहाड़िया युवती को मौत के घाट उतार दिया गया था. नशापान कराकर युवती की हत्या की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़ कर जेल भेजा था. इस मामले में भी डालसा ने संज्ञान लिया था और पुलिस को उचित कार्रवाई करने सहित जिला प्रशासन को उचित मुआवजे के लिए पत्र प्रेषित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >