वृद्धजनों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच व दिया गया परामर्श

योग और संतुलित आहार के माध्यम से वृद्धजनों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

घाट पथरगामा के हटिया रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को जिला आयुष समिति के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ. संजीव कुमार और डॉ. दीप्ति कुमारी ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की. योग प्रशिक्षक चन्द्रगुप्त कुमार और सहयोगी नवीन कुमार ने वृद्धजनों को योगाभ्यास और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी. चिकित्सक और प्रशिक्षकों ने संतुलित आहार, नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला. शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आयुष पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक उपचार से जोड़ना था. इस दौरान गठिया, रक्तचाप और रक्त शर्करा जैसी जांच मुफ्त करवाई गयी और आयुष पद्धति से उपचार भी प्रदान किया गया. डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कुल 76 वृद्धजनों की जांच की गयी और सभी को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >