सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का लिया संकल्प

बाल विवाह, डायन प्रथा व घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी पंचायत अंतर्गत चांद आजीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से रविवार को बदलाव मंच की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता सीआरपी रेखा देवी ने की. इस कार्यक्रम में समूह से जुड़ी बदलाव दीदी, सामाजिक दीदी, उप समिति दीदी, सेविका, पोषण सखी, सहायिका सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं. बैठक में सामाजिक बदलाव और महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर पोषण माह दिवस भी मनाया गया, जिसमें रेखा देवी ने तिरंगा भोजन यानी संतुलित व विविध रंगों वाला आहार लेने के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है. जब हम स्वस्थ होंगे तभी समाज स्वस्थ और समृद्ध होगा. बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने-अपने समूहों में बाल विवाह, डायन प्रथा, और घरेलू हिंसा जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाये जा रहे प्रयासों और अनुभवों को साझा किया. सभी ने एकमत होकर कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो ऐसी कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करना होगा. अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने गांव और पंचायत के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया, ताकि हर व्यक्ति निरोग और जागरूक जीवन जी सके. कार्यक्रम में रेणु देवी, शोभा देवी, सोनी देवी, संगीता देवी, सरिता देवी सहित कई महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >