ग्राम पंचायत सहकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ठाकुरगंगटी प्रखंड में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ठाकुरगंगटी प्रखंड में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का उद्देश्य जीपीडीपी को अधिक प्रभावी, सहभागी एवं समयबद्ध बनाना था. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम सभा, महिला सभा एवं बाल सभा की भूमिका, स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान, प्राथमिकताओं का निर्धारण, विकास योजनाओं का निर्माण, अनुमोदन तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के समन्वय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके अलावा विकसित भारत अभियान, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, कृषि, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं के समन्वित एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया तथा पंचायत क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उनसे व्यक्तिगत कार्ययोजना भी तैयार करायी गयी. कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सहकर्ता दल के सदस्य, मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, फैसिलिटेटर, वार्ड सदस्य, जल सहिया, नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >