गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

Godda Woman Found Dead: झारखंड के गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. ग्रामीणों का दावा है कि घरेलू विवाद के दौरान वारदात हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

बोआरीजोर से ध्रुव भगत की रिपोर्ट 

Godda Woman Found Dead: गोड्डा के राजाभीठा थाना क्षेत्र के बड़ा अमरपुर पंचायत अंतर्गत मुरूडेडे गांव में 35 वर्षीय महिला होपनमय चोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के पति मनु हसदा पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका अपने पीछे 2 छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई है. 

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप 

ग्रामीण ने बताया कि गुरुवार के रात को पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था. पति शराब का आदि है और हर दिन घर में झगड़ा झंझट होता रहता था. शराब के नशा में पति अपने पत्नी को हमेशा मार पीट करता रहता था. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार के रात को पति-पत्नी का झगड़ा अधिक बढ़ गया. गुरुवार की रात भी दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी धोती से कथित तौर पर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना 

ग्रामीणों ने बताया कि घर से झगड़े की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी. ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई. गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज पुलिस इंस्पेक्टर बिशनदेव चौधरी थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना का जानकारी लेते हुए पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया. पति को भी हिरासत में लिया गया. हत्या में इस्तेमाल किया गया धोती भी बरामद कर लिया गया है और पति से पूछताछ किया जा रहा है.  

पुलिस जांच में जुटी 

एसडीपीओ ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी दिया जा सकता है. हालांकि पति वर्तमान में हत्या से इनकार कर रहा है और आत्महत्या का मामला बता रहा है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >