महागामा में किशोरी का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन कलाली टोला में 15 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका शव पाया गया। पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं और मां दूसरी कॉलोनी गई थी। मां के घर लौटने पर दरवाजा बंद देख शक हुआ और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। थाना प्रभारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के लिए परिवार सहमत नहीं था। मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन दुखी हैं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया।

दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं पिता, मां गयी थी दूसरी कॉलोनी वापस आने पर मां ने दरवाजा बंद देखा तो हुआ शक सूचना पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो लटका पाया शव प्रतिनिधि, महागामा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन कलाली टोला स्थित एक घर में 15 वर्षीय किशोरी का फंदे से लटका शव बरामद हुआ. किशोरी के पिता राजेश रविदास दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं और मां ऊर्जानगर कॉलोनी गयी थी. बताया जाता है कि घटना के वक्त किशाेरी घर में अकेली थी. मां वापस आयीं तो घर का दरवाजा बंद देखने पर शक हुआ. इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना देने पर स्थानीय लोग जमा हुए. किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो किशोरी का शव छत में लगे पंखा से झूलता हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारा. इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया. मृतक किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष निलेश सिंह ने मृतका के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >