महागामा में होली पर्व की धूम, हर्षोल्लास के साथ तैयारी पूरी

धुरखेल, कीचड़ होली से लेकर बाजार में खरीदारी तक, उत्सव का माहौल

महागामा प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है. होली के एक दिन पहले सुबह लोगों ने धुरखेल और कीचड़ होली खेलकर पर्व की शुरुआत की. इस दौरान क्षेत्र भर में रंग और उमंग का माहौल देखा गया. शाम होते-होते महागामा बाजार में होली के सामानों की खरीदारी में तेजी आ गयी. रंग-बिरंगे कुर्ता, पजामा, साड़ी, अबीर गुलाल, मिठाई, मैदा, सूजी, बच्चों के लिए पिचकारी और मूंछ-दाढ़ी वाले मास्क की जमकर बिक्री हुई. होली की खुशी में मटन, चिकन और मछली की बिक्री में भी वृद्धि देखी गयी. देर रात जगह-जगह ढोल-झाल के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में युवक और बुजुर्गों की टोली परंपरागत होली गीत गाते हुए ढोल और झाल की धुन पर नाचते-गाते नजर आये. वहीं, प्रवासी मजदूर भी इस पर्व को अपनों के साथ मनाने के लिए घर लौट आये हैं. फगुआ गीतों की गूंज से चारों ओर उत्साह और उमंग का वातावरण है. सोमवार को रंगों की होली खेली जाएगी और महागामा में होली की खुशियां चरम पर रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >