पुलिस ने की अफवाहों से बचने और शांति बनाये रखने की अपील

-होली और रमजान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए बसंतराय में फ्लैग मार्च

होली और रमजान के पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. पुलिस इंस्पेक्टर बिष्णु देव चौधरी और थाना प्रभारी रामदेव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को बसंतराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस ने भ्रमण कर लोगों से अपील किया कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनायें. फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर बाजार समेत बसंतराय थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों जैसे सांचपुर, सांखी, गोपीचक, मेदनीचक, कदमा, जगतपुर और अन्य स्थानों पर किया गया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और शांति बनाये रखने की सलाह दी. पुलिस इंस्पेक्टर बिष्णु देव चौधरी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से तैयार हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. थाना प्रभारी रामदेव कुमार वर्मा ने सभी से अपील किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. इस फ्लैग मार्च में एसआई रविन्द्र कुमार वर्मा, एक एसआई विजय कुमार शर्मा, एएसआई सत्यजीत कुमार यादव सहित अन्य पुलिस बल जवान भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >