Godda: पोड़ैयाहाट मुखिया अनुपम भगत पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े चली गोली

Godda: गोड्डा के पोड़ैयाहाट में मुखिया अनुपम भगत पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया है. गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

Godda (पोड़ैयाहाट): पोड़ैयाहाट के मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया. घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, मुखिया बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों का आरोप है कि गोली चलाने वालों में द्रुपद नयन यादव, अंकित यादव और यादव टोला के विकास यादव शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुखिया अनुपम भगत भाजपा नेता शैलेंद्र भगत हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं,जिन्हें बार-बार गवाह नहीं देने की धमकी दी जा रही थी.

थाना प्रभारी के खिलाफ हजारों लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद आक्रोशित हजारों ग्रामीणों ने पोड़ैयाहाट थाना का घेराव कर दिया. ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मुखिया को सुरक्षा देने की मांग की. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. थाना प्रभारी पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है.

सांसद डॉ निशिकांत दुबे का आरोप, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण

गोड्डा सांसद डॉ निशिकत दुबे ने घटना को लेकर अपने फेसबुक वॉल पर किए एक पोस्ट में लिखा है कि मुख्य आरोपी अंकित यादव और नयन यादव पर को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है. श्री दुबे ने इस पूरे मामले पर से जल्द पर्दा उठाये जाने मांग भी की है.

2024 के अप्रैल माह में शैलेन्द्र की हत्या

शैलेन्द्र भगत की हत्या वर्ष 2024 के अप्रैल माह में हुई थी. अपराधियों ने शाम के वक्त चाय दुकान पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें…

इरफान अंसारी का बड़ा दावा, राज्यसभा चुनाव में 60 वोट तक पहुंचेगा महागठबंधन

झारखंड राज्यसभा चुनाव: हेमंत सोरेन की BJP विधायकों के साथ ‘चाय पर चर्चा’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >