अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े वाहन को चुराया

काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का नहीं चल सका पता

महागामा मेन बाजार पछियारी टोला से बीती रात शातिर चोरों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन की चोरी कर फरार हो गया. चोरी की घटना को लेकर वाहन मालिक ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़ा सिमड़ा निवासी भीम मिर्धा ने महागामा थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने जेएच 17 एसी 2533 स्कॉर्पियो वाहन महागामा पछियारी टोला निवासी ड्राइवर उमेश कुमार सिंह के पास दिये थे. अहले सुबह ड्राइवर द्वारा सूचना दी गयी कि घर के बाहर खड़े वाहन चोरी हो गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका है. वहीं चार पहिया वाहन चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. इससे अहम सुराग मिलने की संभावना है. इधर महागामा मेन बाजार से स्कॉर्पियो वाहन चोरी होने की घटना से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है. मालूम हो कि बीते आठ अप्रैल को भी महागामा मेन बाजार में खाद्य व्यवसायी वासुदेव टिबड़ेवाल की दुकान में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने दो लाख रुपये के सोने की अंगूठी व चैन की छिनतई कर फरार हो गया था. घटना के महीनों बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. वहीं इसके पूर्व भी बीते वर्ष 25 नवंबर को महादेव बथान गांव से सेवानिवृत्त इसीएल कर्मी पति राम बास्की के घर के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो वाहन जेएच 17 एसी 3467 की चोरी कर ली गयी थी, जिसका आज तक कोई पता नही चल सका है. थाना क्षेत्र में दोपहिया व चार पहिया वाहन की चोरी की घटना बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है. वहीं इस संबंध में एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी में जुट गयी है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >