नवपदस्थापित डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने ग्रहण किया पदभार

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा जोर

गोड्डा के नवपदस्थापित डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने निवर्तमान डीडीसी प्रेमलता मुर्मू से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने नवपदस्थापित डीडीसी का स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सुरक्षा सहित सभी विकासात्मक योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा. डीडीसी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाये, ताकि आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके. उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं आमजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर भी बल दिया. इस अवसर पर निवर्तमान डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने नवपदस्थापित डीडीसी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नयी गति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >