हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

पोल में गहरी दरार पड़ गयी है. कई जगहों से कंक्रीट उखड़ गया है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है.

थाना रोड पर जर्जर बिजली पोल से दहशत, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग स्थित थाना रोड के पास बिजली पोल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. पोल में गहरी दरार पड़ गयी है. कई जगहों से कंक्रीट उखड़ गया है, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है. यह सड़क पोड़ैयाहाट के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही लगी रहती है. ऐसे में क्षतिग्रस्त पोल आमलोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है. ग्रामीण रामू दां और रोबिन दां ने विद्युत विभाग से अविलंब पोल बदलने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती है. सूचना विभाग के जेइ दीपक कुमार को दूरभाष पर दे दी गयी है. जेइ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. जल्द ही क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का कार्य किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >