ठाकुरगंगटी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

वाहन चालकों के कागजात व डिक्की की जांच की गयी

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी चौक के समीप थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच में दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों के कागजात व डिक्की की जांच की गयी. जांच कर रहे एसआइ घनश्याम राय ने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि गाड़ी ड्राइव करते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें और दो व्यक्ति से अधिक सफर ना करें. पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. इसके साथ उन्होंने चार पहिया वाहन की भी डिक्की आदि की जांच की. जांच के दौरान थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है. दूसरी ओर वाहन चालकों को निर्देश दिया जा रहा है कि अपने वाहनों का कागजात को दुरुस्त रखें. सफर करते समय दो ही व्यक्ति बैठें. नशा का सेवन कर ड्राइव ना करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल तो चालकों को निर्देशित किया गया कि खड़े वाहनों को अपनी देखरेख में रखें व पूर्ण रूपेण लॉक करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >