दीपक जलता छोड़ सोना पड़ा भारी: आधी रात घर में लगी आग, ₹25 हजार नकद समेत एक लाख का सामान राख

पूजा का दीपक जला छोड़कर सोना पड़ गया महंगा. आधी रात घर में आग लगने से ₹25 हजार नकद, मशीन, कपड़े समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग.

प्रतिनिधि, मेहरमा. मेहरमा थाना क्षेत्र की कसबा पंचायत अंतर्गत भल्लू गांव में बुधवार देर रात पूजा के लिए जलाया गया दीपक घर में आग लगने का कारण बन गया. हादसे में 25 हजार रुपये नकद समेत फोटो स्टेट मशीन, कपड़े, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गये. गृहस्वामी ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है.

दूसरे कमरे में सोने चले गये, दीपक जलता रह गया

गृहस्वामी अनमिल कुमार मिश्रा ने बताया कि शाम के समय उन्होंने घर में पूजा की थी. पूजा के बाद दीपक जलता छोड़कर वह दूसरे कमरे में सोने चले गये. रात करीब दो बजे जब वह छत पर गये तो दूसरे कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया.

दरवाजा खोलने पर कमरे के अंदर आग की लपटें देखकर उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गये.

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कमरे में रखा 25 हजार रुपये नकद, फोटो स्टेट मशीन, कपड़े, अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था. गृहस्वामी के अनुसार, अगलगी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

गनीमत रही कि आग दूसरे कमरों तक नहीं फैल सकी. यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचते, तो आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने अगलगी से प्रभावित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >