जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

महेशलिट्टी गांव में रास्ते को लेकर हुआ विवाद

पथरगामा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के 60 वर्षीय ललित महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. घायल के सिर पर गहरी चोट आयी है, जिसके चलते डॉक्टरों ने कई टांके लगाये. मारपीट की सूचना पथरगामा थाना को दी गयी, जहां घायल ललित महतो ने लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ललित महतो ने बताया कि उनके घर के बगल में स्थित अपनी जमीन पर उन्होंने लोगों के आने-जाने के लिए एक गली छोड़ी थी. लेकिन गांव के ही अशोक महतो उस जमीन पर जबरन घर बनाने की कोशिश कर रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर सिर फोड़ दिया. घायल ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक महतो आये दिन उनसे गाली-गलौज और धमकी देता रहता है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >