सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद, बारातियों ने दुकानदार को पीटा

इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात देवडांड़ थाना क्षेत्र के झगराही गांव से चंदना गांव में बारात आयी थी.

सुंदरपहाड़ी में शादी समारोह के दौरान हिंसा, देशी कट्टा से हमला दुकानदार पर हमले के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी प्रतिनिधि, गोड्डा सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के चंदना गांव में सिगरेट के पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. शादी समारोह में आये बारातियों ने दुकानदार शिवनारायण राय की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात देवडांड़ थाना क्षेत्र के झगराही गांव से चंदना गांव में बारात आयी थी. इसी दौरान कुछ बाराती शिवनारायण राय की दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुंचे. सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया. शनिवार को बारातियों में शामिल आधा दर्जन से अधिक लोग फिर दुकान पर पहुंचे और दोबारा विवाद करने लगे. आरोप है कि इस दौरान बारातियों ने अवैध देसी कट्टा निकाल लिया और उसके बट से दुकानदार के सिर पर हमला कर दिया. हमले में शिवनारायण राय लहूलुहान हो गये. ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी देशी कट्टा और बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी देवडांड़ थाना क्षेत्र के झगराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घायल दुकानदार को पहले सीएचसी सुंदरपहाड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी विधान पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >