आदिवासी समाज की बैठक में संथाल परंपरा को सशक्त करने पर जोर

ग्राम प्रधानों के मानदेय, मोटरसाइकिल वितरण और संगठनात्मक मजबूती को लेकर हुई चर्चा

पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम स्थित मेला मैदान में शनिवार को आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में संथाल समाज की रूढ़िवादी परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि समाज की पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत किया जाये और प्रत्येक ग्राम के ग्राम प्रधानों को समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराया जाये. साथ ही यह भी मांग की गयी कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजना के तहत प्रत्येक ग्राम प्रधान को मोटरसाइकिल प्रदान करने का वादा शीघ्र पूरा किया जाये. उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इन मांगों को पूरा कराने के लिए एक ठोस रूपरेखा तैयार कर सरकार तक आवाज पहुंचाने की आवश्यकता है. बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर भी बल दिया, ताकि सामूहिक रूप से समाज के अधिकारों की रक्षा की जा सके. इस अवसर पर राजेंद्र मुर्मू, सनत टुडू, महेश हेंब्रम, संतलाल मरांडी, प्रधान बास्की, रामेश्वर हांसदा, नीरज हेंब्रम, मुनिलाल हांसदा, रजीन मुर्मू, सूरज सोरेन, जयसवाल मांझी, लालजी हेंब्रम, शिवजतन सोरेन, ताला टुडू, बाबूराम टुडू, सुरेंद्र सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, नायकी, मांझी, वैसी और जोग मांझी उपस्थित थे. बैठक के अंत में समाज की एकजुटता बनाए रखने और संथाल संस्कृति की पहचान को सहेजने का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >