गंगटाकला यादव टोला की नारकीय सड़क से आवागमन में परेशानी

21 वर्ष पुराने पीसीसी सड़क की बदहाली, ऊबड़-खाबड़ सड़क से कर रहे आवाजाही

झारखंड राज्य के अलग होने के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद, गंगटाकला पंचायत के अंतर्गत गंगटाकला यादव टोला के ग्रामीणों को आज भी नारकीय सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है. लगभग 21 वर्ष पूर्व टोले तक पहुंचने के लिए बनायी गयी पीसीसी सड़क अब अधिकांश हिस्सों में उजड़कर समाप्त हो चुकी है. सड़क पर कीचड़ और मिट्टी की मोटी परतें जम गयी हैं, जिससे यह अब कच्ची सड़क की शक्ल में नजर आती है. टोला तक पहुंचने वाली सड़क पर दूषित पानी और कीचड़ की भरमार है. ग्रामीणों को अपने घर तक पांव गीला करके जाना पड़ता है. सड़क पर बड़े और छोटे गड्ढों की कतारें दिखाई देती हैं, जिससे साइकिल और बाइक सवार अक्सर गिर जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि रात में आवाजाही सबसे अधिक जोखिम भरी होती है और बारिश के मौसम में सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रहती. इस कारण लोग खेत-बहियार और पगडंडी के रास्ते ही अपने घर तक पहुंचते हैं. स्थानीय ग्रामीण अरविंद यादव, श्रीकांत यादव, जयकांत यादव, रजनीश यादव, किशन यादव, नीरो यादव, पंकज यादव, विलास यादव, अनिल यादव, मोतीलाल यादव का कहना है कि सड़क की दुर्दशा का मुख्य कारण टोले में समुचित नाला का निर्माण न होना है. घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. यादव टोला में लगभग 90 घर हैं, लेकिन रास्ते की बदहाल स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि इस दिशा में पहल नहीं कर पाया. ग्रामीणों ने गोड्डा विधायक से ढक्कनयुक्त नाला निर्माण और नयी पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.

क्या कहते हैं मुखिया

सड़क की समस्या चिंताजनक है. सड़क की हालत दिन प्रतिदिन बद्तर होती जा रही है. फिलहाल पंचायत को इतना आबंटन नहीं है कि टोले में नयी सड़क बनाया जा सके. सड़क के जीर्णोद्धार के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

-रामप्रवेश यादव मुखिया, गंगटाकलाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >