बेलटिकरी गांव के दर्जनों लोग आवास योजना से वंचित

कई बार प्रयास करने के बावजूद भी नहीं मिला योजना का लाभ

महागामा प्रखंड क्षेत्र के करणु पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव के दर्जनों लोग आवास योजना से वंचित है. इस संबंध में आवास योजना से वंचित गरीब परिवार की मिलन देवी, संजू देवी, इंदु देवी, मुन्नी देवी, सजन मौसमात, ललिता देवी, सती देवी, ममता देवी, खुशबू देवी आदि ने बताया कि उन लोगों का परिवार मजदूरी कर भरन पोषण करता है. इसके बावजूद वषों से आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण फूस व प्लास्टिक के कच्चे घरों में रहने को व्यवस्था है.

दो साल पहले रामू मंडल का जल गया था घर

रामू मंडल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनका घर जल गया था. आग लगने की घटना में घर सहित पांच बकरी और एक गाय भी जल गया था. इसके बावजूद अब तक उसे आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है, जिसके कारण फूस के घर में रहने को विवश है. बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि बेलटिकरी गांव मुख्य सड़क बजरंगबली मंदिर के सामने वह फूस के घर में बरसों से रहते है. ऐसे में योग्य लाभुक रहने के बावजूद अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. कई बार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगी. आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर सरकारी कर्मी द्वारा भी उदासीनता बरती जाती है, जिसके कारण पक्का मकान में रहने का उनका सपना अब तक अधूरा है. पक्का आवास नहीं रहने के कारण विशेष कर ठंड व बरसात के दिनों में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. निर्धन परिवार से होने की वजह से अपने पैसे से मकान बना पाना उन लोगों के वश में नही है. इसलिए सरकारी आवास योजना मिलने की आस लगाये हुए है. आवास योजना से वंचित ग्रामीणों ने बीडीओ से आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >