बसुवा चौक गोचर जमीन का सीमांकन, सब्जी मंडी और बस पड़ाव के लिए तैयार की योजना

नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ सीमांकन

अंचल प्रशासन द्वारा बसुवा चौक स्थित गोचर जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन किया गया. इस दौरान नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी एवं अंचल अमीन ने गोचर भूमि का निरीक्षण कर सीमांकन कार्य पूरा किया. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने बताया कि बसुवा चौक स्थित गोचर भूमि कुल 13 एकड़ 19 डिसमिल है. इसमें लगभग 5 एकड़ पर डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 5 एकड़ भूमि पर केंद्रीय विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में पार्क का निर्माण भी कराया गया है. वर्तमान में 2 एकड़ 8 डिसमिल जमीन नगर पंचायत को आवंटित की जाने वाली है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है. प्रबोध सोरेन ने बताया कि बसुवा चौक पर लंबे समय से अस्थायी रूप से दुकानें और बस स्टैंड संचालित होते रहे हैं. शेष बची जमीन पर सब्जी मंडी और बस पड़ाव विकसित करने की योजना बनायी जा रही है, जिसके लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इससे छोटे दुकानदारों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और व्यवसाय करने में कोई परेशानी नहीं होगी. सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने कहा कि गोचर जमीन का हस्तांतरण प्रक्रियाधीन है. उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां सब्जी मंडी और बस पड़ाव बनने से छोटे व्यापारियों और आम जनता दोनों को काफी सुविधा प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >