भाजपा ने सात सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड में पेयजल, बिजली और सड़क समस्याओं के समाधान की उठायी मांग

बोआरीजोर भाजपा प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह को सात सूत्री जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. भाजपा मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडेय ने कहा कि भाजपा राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी है, इसलिए जनहित से जुड़ी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उसका दायित्व है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण प्रखंड के सभी पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है. ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वहीं बिजली की अनियमित कटौती से भी लोग परेशान हैं. ज्ञापन में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गयी. साथ ही जन वितरण प्रणाली की दुकानों को दुरुस्त करने तथा उनके संचालन में सुधार करने की बात रखी गयी. भेरेंडा से ललमटिया सड़क के कालीकरण की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी. इसके अलावा मैयां सम्मान योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना से वंचित नहीं किए जाने की मांग की गयी. इस अवसर पर विद्यासागर चौबे, विष्णु तिवारी, जयप्रकाश भगत, गणेश मड़ैया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >