डायन कहकर मारपीट किये जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

गाली-गलौज एवं मारपीट करने को लेकर पथरगामा थाना में की शिकायत

पथरगामा थाना क्षेत्र के माल रामपुर की एक महिला ने डायन कहकर मारपीट करने के बाबत प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी देवकी कुमारी ने डायन कह कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने को लेकर पथरगामा थाना में मारपीट के आरोपी के विरुद्ध कांड दर्ज कराया है. मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 1/2025 के तहत सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में घटना 29 दिसंबर की बतायी गयी है. पीड़िता के लिखित आवेदन के अनुसार मालरामपुर निवासी कोयली साह, फूलो देवी, सुनीता देवी, ज्ञानदेव साह, फुलेश्वर साह ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर डायन कहते हुए जान से मारने की धमकी दी. कहा है कि मारपीट के दौरान पेट में लात मार दिया, जिससे तीन माह का गर्भपात हो गया. इस क्रम में गले से चांदी का चैन भी छीन लिया. जब गोतनी बीच-बचाव के लिए आयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. कहा है कि मारपीट में घायल होने के कारण भागलपुर में इलाजरत रहीं. इधर पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >