12 साल के रवि की मौत पर नया मोड़, पिता बोले- आत्महत्या नहीं, बेटे की हुई हत्या

12 साल के रवि मुर्मू की मौत पर नया मोड़. पिता ने आत्महत्या से किया इनकार, बेटे की सुनियोजित हत्या का लगाया आरोप. पुलिस जांच तेज.

पोड़ैयाहाट : घुनघासा गांव के 12 वर्षीय रवि मुर्मू की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता रामू मुर्मू ने आत्महत्या की बात से साफ इनकार करते हुए बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

आत्महत्या की बात से पिता का इनकार

रामू मुर्मू ने कहा कि उनके बेटे को किसी तरह का तनाव नहीं था। परीक्षा नहीं दे पाने की बात को भी उन्होंने अफवाह बताया। उनका कहना है कि रवि पढ़ने में ठीक था और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था। पिता ने दावा किया कि रवि की सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव को घुनघासा नदी किनारे डंगाल में फेंका गया।

15 अगस्त से लापता था रवि

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की शाम रवि मुर्मू घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरुवार की शाम उसका शव नदी किनारे बरामद किया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच शुरू की थी। हालांकि, बाद में रवि के नवमी की परीक्षा नहीं दे पाने की बात भी सामने आयी थी।

पिता के आवेदन पर जांच तेज

पिता के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच को और गंभीरता से शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद घुनघासा गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण भी रवि की मौत की निष्पक्ष जांच और दोषी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि रवि की मौत के पीछे आखिर क्या वजह थी।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >