प्रमुख ने 7.50 लाख की विकास योजना का किया शिलान्यास

बाबूपुर पंचायत के विभिन्न टोलाें में सात लाख 50 हजार रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने किया। योजना के तहत छतदार चबूतरा, नाला निर्माण और ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। यह योजना 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित है। नालों के बन जाने से गंदे पानी की समस्या दूर होगी और गांव में स्वच्छता व सुविधा बढ़ेगी। ग्रामीण खुशी जताते हुए इस विकास कार्य को गांव के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रतिनिधि, बोआरीजोर बाबूपुर पंचायत के विभिन्न टोलाें में सात लाख 50 हजार रुपया की लागत से विकास योजना का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने नारियल फोड़कर किया. उन्होंने बताया कि हेसेल टोला में छतदार चबूतरा बनेगा. प्रधान टोला में बिटिया टुडू के घर से मेहनत मुर्मू के घर तक ढक्कन सहित नाला निर्माण होगा. काशी टोला में जल मीनार से बाबूजी हेंब्रम के घर तक नाला बनाया जायेगा. तीनों योजनाओं पर कुल सात लाख 50 हजार की राशि खर्च होगी. यह कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि से किया जा रहा है. प्रमुख ने बाबूपुर प्रधान टोला में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये नये ट्रांसफाॅर्मर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया. विकास योजनाओं के शिलान्यास और ट्रांसफाॅर्मर उद्घाटन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि नाला नहीं रहने से गंदा पानी सड़क पर बहता था जिससे आवागमन में कठिनाई होती थी. अब नाला निर्माण से समस्या दूर होगी और गांव में स्वच्छता व सुविधा बढ़ेगी. ग्रामीणों का कहना है कि इन योजनाओं से गांव का चेहरा बदलेगा. लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरे होने से लोगों को राहत मिलेगी. शिलान्यास के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रमुख के प्रयासों की सराहना की और इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >