लौहंडिया, श्रीपुर, बोआरीजोर, राजाभिट्ठा और ललमटिया घाटों पर जुटे श्रद्धालु

बोआरीजोर में छठ महापर्व धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार, श्रीपुर बाजार, बोआरीजोर, राजाभिट्ठा एवं ललमटिया छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना की. सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. कई महिला और पुरुष श्रद्धालु दंडवत करते हुए घाटों पर पहुंचे. पूरे क्षेत्र में छठ गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. घाटों पर स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा पर भी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. व्रतियों ने पानी में प्रवेश कर आराधना करते हुए अपने पति और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की. महिला सुहागिन श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के मांग में सिंदूर भरकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया. लौहंडिया बाजार शिव मंदिर छठ घाट पर पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से भक्ति जागरण आयोजित किया गया. जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य वीणा कुमारी, परियोजना महाप्रबंधक सतीश मुरारी, खनन मैनेजर ओपी चौधरी एवं पूर्व जिप सदस्य रामजी साह ने फीता काटकर किया. महाप्रबंधक सतीश मुरारी ने कहा कि छठ पूजा एक कठिन पूजा है, जिसमें 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है. उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामना दी और भगवान सूर्य से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. जागरण के दौरान कलाकारों ने छठ गीत गाकर पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में डुबो दिया. महिला गायक ने कांचे ही बांस के बहंगिया, उग हो सुरूज देव आदि गीत प्रस्तुत किये, जिन्हें सुनकर ग्रामीण एवं श्रद्धालु जमकर ताली बजाते हुए उत्साहित हुए. कार्यक्रम में सुजीत कुमार साह, अरुण हेंब्रम, गौरी शंकर गुप्ता, गुलाब यादव, अमित अवस्थी, संतोष ठाकुर, विवेकानंद भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >