20 मई को देशव्यापी हड़ताल पर केमिस्ट, गोड्डा में करीब 250 दवा दुकानें रहेंगी बंद

गोड्डा जिले की सभी दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। यह निर्णय गोड्डा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की नीतियों और ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री के विरोध में लिया है। दवा विक्रेता 15 से 19 मई तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार से कड़े नियमों में ढील, लाभ मार्जिन कम करने के प्रस्ताव समाप्त करने और कागजी प्रक्रियाओं को सरल करने की मांग की है। वे जनता से पहले दवाएं खरीदने की अपील कर रहे हैं।

प्रतिनिधि, गोड्डा 20 मई को गोड्डा जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. यह निर्णय गोड्डा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा गोड्डा के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. बैठक में केंद्र सरकार की कुछ नीतियों और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ विरोध दर्ज किया गया. साथ ही 15 मई से 19 मई तक सभी दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे. बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार गाडिया ने बताया कि सरकार की मौजूदा नीतियां खुदरा दवा विक्रेताओं के हितों के खिलाफ हैं. ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरा है. साथ ही छोटे दवा विक्रेताओं के लिए कड़े नियमों में ढील देने की भी मांग की गई है. सरकार द्वारा दवाओं के लाभ मार्जिन को कम करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया जा रहा है. इसके अलावा दवा लाइसेंस के नवीनीकरण और अन्य कागजी प्रक्रियाओं के सरलीकरण की मांग भी रखी गई है. एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक दवाएं 20 मई से पहले ही खरीद लें, ताकि देशव्यापी हड़ताल के दौरान उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं, सचिव श्याम किशोर झा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी है. ऑनलाइन दवाएं बिना किसी परामर्श और गुणवत्ता जांच के बेची जा रही हैं, जो खतरनाक हो सकता है. स्थानीय केमिस्टों ने एकजुट होकर इस देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया है. इस दौरान उपाध्यक्ष राजेन्द्र टेकरीवाल, संगठन मंत्री संजय कुमार झा, उपसचिव मिसवाउल रहमान एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >