नुक्कड़ सभा कर देशव्यापी हड़ताल के लिए मजदूरों को किया जागरूक

मजदूर विरोधी काला कानून लाना चाह रही है केंद्र सरकार : आलम

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के हाजिरी घर के पास संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं द्वारा नुक्कड़ सभा कर मजदूर को जागरूक किया गया. यूनियन नेता सवे आलम और रामजी साह ने मजदूर को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी सरकार है. इस सरकार में गरीब मजदूर किसान का कल्याण कभी नहीं हो सकता है. भारत सरकार मजदूर विरोधी काला कानून चार श्रम कोड लाना चाह रही है. यह काला कानून लागू हो जाने से मजदूर अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ पाएंगे. यूनियन भी मजदूर के हक एवं अधिकार के मांग को नहीं उठा पाएगा. सरकार अपने कानून से मजदूर को गुलाम बनाना चाहती है. किसी भी हाल में सरकार के काला कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने मजदूर से अपील करते हुए कहा कि सभी मजदूर एकजुट होकर आगामी 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल किया जाना है. इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी मजदूर सहयोग करें. मजदूर की एकता को दिखाना आवश्यक हो गया है. मौके पर डॉ. राधेश्याम चौधरी, बाबूलाल किस्कू, राम सुंदर महतो, गुरु प्रसाद हाजरा, शंकर गुप्ता, अहमद अंसारी, अरविंद पांडे, मिस्त्री मरांडी, अली हुसैन, लालचंद पंडित आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >