डुमरिया से मोतिया जाने के क्रम में कार के धक्के से घायल हुआ अधेड़

इलाज कराये जाने के दौरान कार सवार भी अस्पताल परिसर में रहे मौजूद

मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के डुमरिया के समीप कार के धक्के से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. हालांकि कार सवार द्वारा ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार मोतिया गांव के राम जीवन मांझी किसी काम से डुमरिया गये थे. इसी क्रम में रास्ते में ही एक कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद वे गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. डॉक्टर ने बताया कि घायल के सिर, पैर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काफी चोट आयी है. भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. घायल का एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने को कहा गया है. रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. घटना की सूचना के बाद घायल के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. परिजन ने बताया कि वे डुमरिया गये थे, जिसके बाद सूचना मिली कि कार के धक्के से एक्सीडेंट हो गया है. हमलोग आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है. इलाज कराये जाने के दौरान कार सवार भी अस्पताल परिसर में थे. बताया कि उनके द्वारा इलाज में आये खर्च का वहन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >