12 संकुलों के रसोइयों ने तैयार किया पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी महागामा में किया गया. प्रतियोगिता में महागामा प्रखंड क्षेत्र के 12 संकुलों से चयनित रसोइयों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार कर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान रसोइयों ने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देते हुए संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रस्तुत किया. निर्णायक मंडल ने व्यंजनों का स्वाद, पोषण मूल्य, प्रस्तुति और स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहानी की रसोइया पूनम देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं प्राथमिक विद्यालय जियाजोरी की पूनम देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार हो. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रसोइयों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता का संचालन बीपीओ उमर अली ने किया, जिसमें बीआरपी शमीम इकबाल, हारून रशीद और अन्य बीआरसी सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >